सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

ॐ श्री गुरुवे नमः

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्।।

आधार शिला - सन्-1949

Slide 1
Slide 2
सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट में आपका स्वागत है

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट एक पवित्र संस्थान है जो आयोध्या के मधुर शहर में सेवा करता है। यह एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है, जो आध्यात्मिक, सामाजिक, और चारित्रिक प्रयासों के माध्यम से मानवता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Slide 3
आध्यात्मिक मार्गदर्शन और पूजा

ट्रस्ट एक प्रतिष्ठित मंदिर चलाता है जो माँ काली को समर्पित है, और इससे संबंधित समुदाय के लोगों को आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन प्रदान करता है। नियमित पूजा, अनुष्ठान, और वार्ता का आयोजन किया जाता है ताकि समुदाय में आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा मिले और भक्ति की भावना उत्पन्न हो।

Slide 1
सामाजिक कल्याण और संचार

ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों में सक्रिय भाग लेता है, जिसमें बेघर लोगों को भोजन, कपड़ा, और आवास प्रदान किया जाता है, समुदाय की घटनाओं का आयोजन किया जाता है, और आपदा सहायता प्रयासों का समर्थन किया जाता है।

previous arrow
next arrow

Quick Links

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

प्राचीन माँ काली मंदिर

संस्थापक

स्व अवध नारायण सिंह
पुत्र स्व बैजनाथ सिंह

स्व लीलावती सिंह
पत्नी स्व अवध नारायण सिंह

मार्गदर्शक

स्व जगत नारायण सिंह
पुत्र स्व बैजनाथ सिंह

श्रीमती विद्या सिंह
पत्नी स्व जगत नारायण सिंह

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट: आध्यात्मिकता और समाज सेवा का संगम

अयोध्या की पवित्र भूमि पर विराजमान, सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट आध्यात्मिक शरण और सामाजिक कल्याण का एक अनूठा केंद्र है। यह ट्रस्ट न केवल माँ काली की दिव्य शक्ति के उपासकों को समर्पित है, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के पवित्र उद्देश्य को भी पूरा करता है।

यह एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है, जो आध्यात्मिक, सामाजिक, और चारित्रिक प्रयासों के माध्यम से मानवता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट के उद्देश्य

सामाजिक विकास

जनहितार्थ कार्य

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

आपदा राहत

धन संग्रह

स्वावलंबन

मंदिर का प्रबंधन

भारतीय खेल एवं लोक संगीत

गौ-सेवा

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

आपदा राहत

धन संग्रह

स्वावलंबन

मंदिर का प्रबंधन

  1. क्षेत्र के नागरिकों में देश की एकता अखण्डता हेतु देश-प्रेम की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय एकता, सामाजिक, मानसिक, नैतिक, चारित्रिक, बौद्धिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास करना।
  2. जनहितार्थ पूजा स्थल, धर्मशाला, धर्मार्थ आश्रम, वृद्धा आश्रम, अनाथालय, विधवा आश्रम, व्यायामशाला आदि की स्थापना करना तथा स्मारक, सरोवर आदि का निर्माण एवं जीर्णोधार कराना।
  3. जन कल्याणार्थ आश्रम पद्धति पर आधारित शिक्षा संस्थानों का निर्माण करना।
  4. बालक/बालिकाओं के लिए प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा की व्यवस्था हेतु विद्यालय / महाविद्यालय की स्थापना करना एवं उसका संचालन करना।
  5. ट्रस्ट द्वारा धर्मार्थ चिकित्सालय, औषधालय, वाचनालय, पुस्तकालय, छात्रावास आदि का निर्माण करना एवं निःशुल्क संचालन करना।
  6. दैवी आपदाओं में जैसे-बाढ़, सूखा, अग्निकांण्ड, भूकम्प, तूफान आदि में राहत कार्य करना एवं पीड़ित व्यक्ति की हर सम्भव सहायता करना।
  7. उक्त न्यास के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु राज्य सरकार, केन्द्र सरकार, समाज कल्याण विभाग, विदेशी संस्थाओं, वित्तीय संस्थाओं एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं से चल-अचल सम्पत्ति दान स्वरूप प्राप्त करना तथा भवन आदि का निर्माण करना।
  8. न्यास को सम्पन्न, समृद्ध एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु धन, सम्पत्ति, भूमि-भवन, वाहन उपकरण इत्यादि क्रय करना अथवा समाज से प्राप्त करना।
  9. सिद्धपीठ माँ काली मन्दिर की देख-रेख व सुरक्षा करना तथा मन्दिर का जीर्णोधार आदि कराना व पूजा से सम्बन्धित समस्त प्रबन्ध करना। 
  10. समाज के मंदबुद्धि, मूक बधिरों, विकलांगों, नेत्रहीनों, विधवाओं, वृद्धो, मजदूरों, कारीगरों, तथा निराश्रितों बेरोजगारों के कल्याण एवं उत्थान हेतु कार्य करना।
  11. निराश्रित बच्चों एवं महिलाओं के संरक्षण एवं पुनर्वास की व्यवस्था करना।
  12. बालिकाओं की शिक्षा के लिए क्षेत्र में बालिका विद्यालय/बालिका महाविद्यालय की स्थापना करना एवं उसका संचालन करना।
  13. गरीब एवं असहाय बालक/बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई, संगीत, बुनाई, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग, इंग्लिस स्पीकिंग एवं शिल्पकला, काष्ठकला, दरी कालीन, टंकण, आशुलिपिक, कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं ग्रामोद्योगिक प्रशिक्षण दिलाने की निःशुल्क व्यवस्था करना।
  14. मूक बाधिर, विकलांग, अनुसूचित, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक तथा गरीब असहायों के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराना।
  15. शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु नवीनतम् तकनीक, प्राविधिक, औद्योगिक शिक्षा, विधि कालेज, व्यवसायिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा (चिकित्सा/मेडिकल कालेज), फार्मेसी, पैरामेडिकल, आयुष शिक्षा, बी०एड०/ बी०पी०एड०/ बी०टी०सी० प्रशिक्षण, आई०टी०आई०, पॉलीटेक्निक आदि शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानो की स्थापना एवं संचालन करना।
  16. पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, परिवार कल्याण, नारी सशक्तीकरण, जनसंख्या नियन्त्रण, स्वास्थ्य कल्याण, टीकाकरण, कुष्ठ उन्मूलन, वृक्षारोपण, सामाजिक वानिकी, पर्यटन विकास, कृषि विविधीकरण, हरियाली कार्यक्रम, गौ-संरक्षण, गौ-पालन, भूमि एवं जल प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन, वन संरक्षण एवं वनजीव संरक्षण, पशु पालन, दुग्ध विकास, पशु-पक्षी (जीव-जन्तु) संरक्षण आदि कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना।
  17. जन कल्याण हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार व संचालन करना।
  18. बाल तथा बंधुवा मजदूरी पर रोक लगाने के लिए सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर विभिन्न कार्यक्रमो को संचालित करना।
  19. उन्नत कृषि हेतु वैज्ञानिक खेती की विधियों का प्रचार-प्रसार करना व कृषि शोध संस्थान की स्थापना करना तथा कृषको को उन्नतिशील बीज एवं कृषि यंत्रों की तकनीक की जानकारी प्रदान करना।
  20. स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे स्वजल, जलनिधि, पेयजल मिशन एवं स्वजल धारा परियोजना का प्रचार-प्रसार एवं निःशुल्क क्रियान्वयन करना।
  21. जनता के लिए मोबाइल अस्पताल की स्थापना करना तथा निःशुल्क दवा व इलाज की व्यवस्था करना तथा मोतियाबिन्द व नेत्र इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर कैम्पों का संचालन करना।
  22. स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, एड्स जागरूकता, पल्स पोलियो, हेपाटाइटिस जागरूता, अंधता निवारण, कुष्ठ नियंत्रण, क्षय रोग आदि के नियंत्रण का उपाय करना, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फैलने वाली संक्रामक बिमारियों के प्रति जागरूकता पैदा करना व बचाव करना एवं शोध संस्थान स्थापित करना।
  23. गरीब एवं निराश्रित कन्याओं व मध्यवर्गीय परिवार की कन्याओं के विवाह हेतु संस्था के माध्यम से सहायता करने का प्रयास करना।
  24. समाज में व्याप्त अंधविश्वास, दहेज, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह आदि की रोकथाम के प्रति लोगो को जागरूक करना।

Our Team Member

श्री राम राज सिंह

पुत्र स्व० अवध नारायण सिंह

(मुख्य ट्रस्टी /अध्यक्ष)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

श्रीमती दिव्यानी सिंह

पत्नी श्री शत्रुन्जय सिंह

(उपाध्यक्ष)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

श्री राजेश कुमार सिंह

पुत्र श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह

(महामंत्री)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

श्रीमती कल्पना सिंह

पत्नी श्री राम राज सिंह

(सदस्य)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

रावेन्द्र सिंह

पुत्र स्व० जय चंद्र सिंह

(सदस्य)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

श्रीमती दिव्यानी सिंह

पत्नी श्री शत्रुन्जय सिंह

(उपाध्यक्ष)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

श्री राजेश कुमार सिंह

पुत्र श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह

(महामंत्री)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

श्रीमती कल्पना सिंह

पत्नी श्री राम राज सिंह

(सदस्य)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

Our Management Body

Name

(सदस्य)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

Name

(सदस्य)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

Name

(सदस्य)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट

Name

(सदस्य)

सिद्धपीठ माँ काली धर्मार्थ ट्रस्ट